हल्द्वानी तहसील में विजिलेंस की टीम नें मारा छापा तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो  को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक 

हल्द्वानी – कुमायूं की सबसे व्यस्ततम तहसील में आज सुबह-सुबह भीड़ – भाड़ बढ़ाना प्रारंभ हुई थी हुई थी क़ी अचनाक तहसील मे उस वक्त हड़कंप मच गया जब विजिलेंस की टीम ने तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।विजिलेंस की टीम ने आज सुबह के समय अपना जाल बिछा कर हल्द्वानी तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक

 

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल उनसे काम करवाने के एवज में दस हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था। साथ ही एसपी विजलेंस प्रह्लाद मीणा ने बताया की टीम द्वारा रजिस्ट्रार कानूनगो से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट।

 

kj
tara