बागेश्वर की एक महिला को फेरीवाला लेकर हुआ फरार, महिला अपने साथ दस तोला सोना और 50 हजार रुपये नगद भी ले गई। सूत्र ।।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

बागेश्वर। नगर पालिका क्षेत्र के बिलौनासेरा वार्ड से एक महिला को फेरीवाला लेकर फरार हो गया। महिला अपने साथ दस तोला सोना और 50 हजार रुपये नगद भी ले गई है। फेरीवाला यहां बाइक में कुर्सियां बेचने आया था। जिस पर तमाम लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज की है। इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट शेयर कर व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। इंटर में पढ़ने वाले दो बच्चों की मां बीते एक सप्ताह से गायब है। परिजनों ने उसकी कई स्थानों पर खोजबीन की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें 👉  *एसएसपी मंजुनाथ का मिशन 'स्मार्ट पुलिसिंग ब्रिटिश काल की 1885 में बनी तल्लीताल कोतवाली के वार्षिक निरीक्षण में परखी कार्यप्रणाली, थाने के अभिलेखों की जांच* *गन हैंडलिंग में 'सुपरफास्ट' रिस्पॉन्स पर इनाम, तो ढिलाई बरतने वालों को मिली सीधे पुलिस लाइन में ट्रेनिंग की सजा*

 

इंटरनेट मीडिया पर सोमवार को एक पोस्ट शेयर हुई। जिसे पान सिंह दानू ने शेयर किया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लिए यह चिंता का विषय है। पहाड़ भी सुरक्षित नहीं रहे। फेरीवाला बिलौना से एक महिला को भगा ले गया है। पहाड़ के भोले-भाले ऐसे लोगों को घर पर शरण देते हैं। उन्हें भी सचेत होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिला दस तोला सोना और 50 हजार रुपये नगदी भी वह साथ ले गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शराब बिक्री में मनमानी पर कार्रवाई, आबकारी विभाग ने किया चालान।

 

इधर, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी लेनी होगी। गांवों में कदम रखने वाले फेरीवालों को रोकना होगा। इधर, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि सर्विलांस के जरिए खोजबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *