महाविद्यालय प्राचार्या ने तिरंगा रैली का किया शुभारंभ।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अंजू अग्रवाल ने आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत महाविद्यालय प्रांगण से तिरंगा रैली का शुभारंभ करते हुए एनएसएस, रोवर्स एंड रेंजर्स और छात्र-छात्राओं को आजादी का महत्व, महापुरूषों के योगदान,13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने और आजादी के पर्व को धूमधाम से मानने के साथ ही तिरंगा प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा रैली महाविद्यालय प्रांगण से प्रारम्भ होकर लोगों को हर घर तिरंगा के प्रति जागरुक करते हुए हल्दूचौड़ बाजार, डूंगरपुर, पेशकारपुर, गोपीपुरम, दीना, बच्चीधर्मा, दौलिया ग्रामसभाओं में गई।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में दिव्यांग महागठबंधन की पहली राष्ट्रीय बैठक संपन्न, राष्ट्रीय विस्तार पर हुई चर्चा।

रैली का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हेम चन्द्र, रोवर्स रेंजर्स प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. गीता तिवारी, डॉ. पी. सागर, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार जोशी, चीफ प्रॉक्टर डॉ. राजेन्द्र कुमार सनवाल, डॉ.भारत सिंह डोबाल, डॉ. इन्द्र मोहन पंत, डॉ. रीता दुर्गापाल, डॉ. सुनील पंत, हरीश जोशी, राकेश कुमार, जयपाल, गणेश दत्त जोशी, उमाशंकर दुम्का, नितीश कुमार धारियाल, प्रिंस शर्मा एवं

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री धामी के लिए विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली का लिया संकल्प।

 

राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवी, रोवर्स एंड रेंजर्स, छात्र-छात्राएं, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे और डॉ. गीता तिवारी पाण्डे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की सभी सहकारी समितियां बनीं E-PACS, सहकारिता सप्ताह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *