आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान  के तहत मसूरी मैं भी चलाया अभियान,

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

मसूरी -आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है, जिसमें  सभी आयु राजीती वर्ग के लोग ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। बात यदि पहाड़ों की रानी मसूरी की करें तो यहां भी आज तिरंगा यात्रा का जादू फिर दिखा फिर सरचड़ कर बोला तिरंगा निकाली गई, जिसमें मसूरी के सभी लगभग 30 स्कूलों के सैंकड़ों छात्र एवं छात्राओं के साथ साथ ITBP ( भारत तिब्बत सीमा पुलिस ) के जवानों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा ले कर भारत माता की जय, वंदे मातरम, के नारे लगाए। सर्वे ऑफ इंडिया के ग्राउंड में सुबह से ही मसूरी के स्कूलों के सैकड़ों छात्र इकट्ठे होने शुरू हो गए थे मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधिवत रूप से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। अग्रिम पंक्ति में चल रहे आईटीबीपी के जवानों ने गगनभेदी भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया , उनके पीछे विभिन्न हिंदी एवं इंग्लिश माध्यम के स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए सर्वे ग्राउंड से लंढोर बाजार , शहीद भगत सिंह चौक , माल रोड होते हुए किताब घर गाँधी चौक पहुंचे जहां यात्रा का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  पर्व मनाओ, पर कानून मत भूलो— दीपावली से पहले SSP नैनीताल के निर्देश पर मुखानी पुलिस ने जुआ खेलते 04 व्यक्तियों को पकड़ा, भारी मात्रा में नगदी बरामद*

 

इस दौरान समूची मसूरी तीन रंगों के रंग में रंगी नजर आई। ना सिर्फ रैली में चल रहे लोग बल्कि स्थानीय हर वर्ग के नागरिकों ने भी रैली में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जिनका जोश और खरोश देखते बनता था।मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर घर-घर तिरंगा लगाने का अभियान चल रहा है, और जब आजादी की जंग में हमारे स्वतंत्रता सेनानी हाथों में तिरंगा लेकर चलते थे तो यही तिरंगा उनमें अंग्रेजों से लड़ने की शक्ति और ताकत देता था।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली से पहले एसडीएम की कार्रवाई, बताशा फैक्ट्री में औचक छापेमारी।

 

 और आज यदि हम देखें तो हमें कोई भी मित्र राष्ट्र दिखाई नहीं देता इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भारत वासियों के दिलों में देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए यह तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *