मौसम विभाग देहरादून से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड के कुमॉऊ क्षेत्र में बुधवार से शुक्रवार तक वर्षा का आरेन्ज अलर्ट हाई अलर्ट किया जारी।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पांडेय  सह संपादक

हल्द्वानी 14 सितम्बर 2022-  मौसम विभाग देहरादून से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड के कुमॉऊ क्षेत्र में बुधवार से शुक्रवार तक वर्षा का आरेन्ज अलर्ट तथा दिनांक 17/9/2022 (शनिवार) को हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है तथा क्षेत्र में तैनात समस्त अधीनस्थ कार्मिकों व संसाधनों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है। विशेषतः जनपद में पेड़़ों के गिरने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत पेड़ों के त्वरित निस्तारण के साथ सतर्कता बनाने के निर्देश दिए, वर्षा के उपरान्त बैराज नदियों/नालों में तेज जल प्रवाह के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों में टीमें तैनात करने को कहा गया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  निरीक्षण में लापरवाही उजागर, 2 कर्मियों का वेतन रोका; BEO पर भी कार्रवाई के निर्देश।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के समस्त खण्डों को भूस्खलन से संवेदनशील मार्गो पर उक्त अवधि में जे0 सी0 बी0 मशीनों एंव गैंग कार्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिला/परगना/विकासखण्ड एंव संबधित क्षेत्र में अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहने तथा अपने मोबाइल फोन ऑन रखने के निर्देश दिए तथा प्रत्येक घण्टे की आपदा संबधी सूचना तहसील कंट्रोल रूम एंव जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को 05942-231178/231179 तथा टोल फ्री नंबर (1077) पर आवश्यक रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  देवगुरू मंदिर में 4G टॉवर और बिजली की मांग, सांसद अजय भट्ट ने सीएम को लिखा पत्र।

जिला सूचना अधिकारी नैनीताल- 81715-55477

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *