महिला को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल, डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने की कार्रवाई की मांग।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पांडेय- सह संपादक

दिल्ली के नासिरपुर में एक महिला के साथ बुरी तरह मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजे जाने की बात कही है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट में मारपीट का वीडियो साझा करते हुए कहा कि ये वीडियो नासिरपुर, दिल्ली की बताई जा रही है। ये आदमी जिस तरह हाथ में चाकू लिए महिला को बीच सड़क घसीट रहा है वो बेहद विचलित करने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  पहचान छुपाकर संबंध बनाने के आरोप: पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश।

 

 

दिल्ली पुलिस मामले में एफआईआर दर्जकर इस व्यक्ति को सलाखों के पीछे डाले। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजे जाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *