झनकईया क्षेत्र में मारपीट कर मोबाइल चोरी करने वाला अभियुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शादाब हूसैन – सवांददाता

दिनांक 03/10/2022 को वादी द्वारा थाना झनकईया जनपद उधम सिंह नगर ने उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर बाबत दिनांक 29/09/2022 को रेलवे क्रॉसिंग लोहिया हेडरोड के पास नन्हें पुत्र रामस्वरूप निवासी वार्ड नंबर नौ थाना झनकईया द्वारा उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने तथा मार पीट कर उसकी जेब में रखे मोबाइल लूटकर भाग जाने विषयक तहरीर दी जिसके आधार पर थाना हाजा पर मुक़दमा एफ आई आर संख्या 79/2022 धारा 392/323/504/506 IPC बनाम नन्हें उपरोक्त पंजीकृत किया गया है मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए एवं उच्चाधिकारियों के द्वारा दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  भगत सिंह कोश्यारी का पर्यटन कारोबारियों को संदेश, पर्यटकों को ऐसा अनुभव दें कि बार-बार रामनगर लौटने का बने मन।

 

 

आदेशों निर्देशों के क्रम में उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा दिनांक 03/10/2022 को ही नन्हे उपरोक्त को उसके घर के पास से गिरफ़्तार कर उसके द्वारा लूटा गया मोबाइल फ़ोन बरामद करते हुए अभियुक्त को आज़ मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों की सेहत से खिलवाड़ का आरोप! हल्द्वानी बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से मांगी जांच।

 

*बरामदा माल*

लूटा हुआ मोबाइल एक अदद

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

नन्हे पुत्र रामस्वरूप निवासी वार्ड नंबर 9 थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर।

*मीडिया सेल*
*जनपद उधम सिंह नगर*