ब्रेकिंग न्यूज़ :- अंग्रेजी शराब की दुकान में लगी भीषण आग मौके पर पुलिस व अग्निशमन के कर्मचारी पहुंचे।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर – शुक्रवार की सुबह नेशनल हाईवे 309 भगत सिंह चौक भवानीगंज में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लगने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस व अग्निशमन के कर्मचारी दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुकान के अंदर लग रही आग पर काबू पाने के लिए अपना अभियान शुरू कर दिया इसी बीच दुकान के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा- युवा लिखेंगे विकसित भारत की नई कहानी।

 

 

आपको बता दें कि अंग्रेजी शराब की दुकान के बिल्कुल बगल में ही देसी शराब की दुकान भी है जब सुबह देसी शराब की दुकान के कर्मचारी अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने अपनी दुकान और बराबर में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से धुआं उठता हुआ देखा तो वह घबरा गए बताया जाता है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

 

 

दुकान के अंदर रखी लाखों रुपए की शराब के अलावा कुछ नगदी भी आग की भेंट चढ़ गई है दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सकता फिलहाल कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए है।

kj
tara