जनपद उत्तरकाशी:- द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन हादसे में लापता 29 लोगों में से 26 शव बरामद, कल 04 व आज 07 शवों को हेली के माध्यम से पहुँचाया गया उत्तरकाशी।

ख़बर शेयर करें -

अमित नोटियाल – संवाददाता

जनपद उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन हादसे में मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के दिशानिर्देशन व कुशल नेतृत्व में SDRF की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू विशेषज्ञ टीम द्वारा अन्य बचाव एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिकूल मौसम तथा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में घटनास्थल पर लगातार सर्चिंग में जूटी हुई है। रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए वर्तमान समय तक 29 लोगों में से कुल 26 शवों को बरामद कर लिया गया है। रेस्क्यू टीमों द्वारा लगातार अन्य 03 लोगों की सर्चिंग भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  💥 *फोन पर जान धमकी और धार्मिक उन्माद फैलाने वाला नहीं बचा, महाराष्ट्र से दबोच लाई नैनीताल पुलिस* 🚨*नफरत और फोन में धमकी ने पहुचाया जेल* 💥*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की चेतावनी- धर्म की आड़ में समाज में जहर घोलने वालों के खिलाफ कानून का डंडा पूरी सख्ती से चलेगा*

 

 

कल दिनाँक 07 अक्टूबर को 04 शवों को हेली के माध्यम से हर्षिल हेलीपैड पहुँचाकर एम्बुलेंस माध्यम से उत्तरकाशी पहुँचा दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

 

 

आज दिनाँक 08 अक्टूबर को प्रातः पुनः घटनास्थल पर बरामद किए गए शवों में से 07 अन्य शवों को बेस कैम्प से हेलीकॉप्टर द्वारा मातली हेलीपैड पहुँचाया गया, जहां उपस्थित SDRF टीम द्वारा SI नवीन कुमार के नेतृत्व में शवों को जिला चिकित्सालय पहुँचा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंचवटी नासिक में साध्वी अखाड़ा महापरिषद का भव्य सम्मेलन सम्पन्न, भारत की प्रथम महिला शंकराचार्य के सान्निध्य में हुआ ऐतिहासिक आयोजन।

 

 

मृतकों का विवरण:-
1. शुभम संगरी
2. दीपशिखा हजारिका
3. सिद्धार्थ खंडूरी
4. तिल्लु जिरवा
5. राहुल पंवार
6. नीतीश ढैया
7. रवि कुमार निर्मल


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *