जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशन में भारी बारिश से रामनगर क्षेत्र में हुए नुकसान के दृष्टिगत 14 पीड़ितों को आपदा मद से प्रदान की अहेतुक आर्थिक सहायता।

उधम सिंह राठौर प्रधान संपादक

हल्द्वानी/ रामनगर 10 अक्टूबर 2022

 • जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशन में 14 पीड़ितों को आपदा मद से मिली कुल रुपये 53200/- की अहेतुक आर्थिक सहायता।
• भारी बारिश से रामनगर क्षेत्र में हुए नुकसान के दृष्टिगत 14 पीड़ितों परिवारों को दैवीय आपदा मद से दी गई अहेतुक आर्थिक सहायता।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून के उल्लंघन पर धामी सरकार की सख्ती, नैनीताल में सात मामलों में 1.822 हेक्टेयर भूमि सरकारी खाते में दर्ज।

 

 

जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि रामनगर क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान के दृष्टिगत तहसील रामनगर के 14 पीड़ितों को दैवीय आपदा मद से कुल रुपये 53200 की अहेतुक आर्थिक सहायता दी गई। प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को रुपये 3800 की आर्थिक सहायता बारिश से हुए नुकसान के एवज में दी गई। 14 पीड़ितों में 09 तुमडियाडाम (मालधनचौड) के, 04 गोपालनगर तथा 01 नया झिरना के है।

यह भी पढ़ें 👉  धारी तहसील में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार।

 

 

जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशन में तहसीलदार रामनगर द्वारा क्षेत्रीय सत्यापन कर पीड़ित को आर्थिक सहायता दी गई।

 

 

जिला सूचना अधिकारी, 8171555477