Jio के इस फैसले के बाद अब जियो के ग्राहकों और क्रिकेट के दीवानों को बड़ा झटका एक साथ बंद कर दिए 12 प्लान।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

रिलायंस जियो ने 5जी की लॉन्चिंग के साथ ही अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। जियो ने एक साथ अपने 12 4जी प्री-पेड प्लान बंद कर दिए हैं। Jio के इन सभी प्लान के साथ Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता था जो कि यूजर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था। Jio के इस फैसले के बाद अब जियो के ग्राहकों और क्रिकेट के दीवानों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि अब उन्हें आईपीएल मैज देखने के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  जुगाड़ वाहनों पर पंकज श्रीवास्तव का फुल एक्शन, बचने को गलियों में भागे चालक, 30 चालान और 12 वाहन बंद!।

 

 

रिलायंस जियो ने 151 रुपये, 555 रुपये और 659 रुपये के प्लान बंद किए हैं। ये प्लान एड ऑन कैटेगरी में थे यानी इनमें डाटा मिलता था। इसके अलावा 333 रुपये, 499 रुपये, 583 रुपये, 601 रुपये, 783 रुपये, 799 रुपये, 1,066 रुपये, 2,999 रुपये और 3,119 रुपये के रेगुलर रिचार्ज प्लान को भी बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 220 पाउच बरामद; आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

 

 

इन सभी प्लान के साथ यूजर्स को एक साल तक डिजनी+हॉटस्टार का सबस्क्रिप्शन मिल रहा था।