जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में अवैध शिकार का प्रयास करते हुए तीन तस्करों को किया गिरफ्तार।

सुरेंद्र सैनी – संवादाता

रामनगर – कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ टाइगर रिजर्व प्रभाग की पाखरो रेंज के अंतर्गत दिनाँक 20/10/2022 को रात्रि गश्त के दौरान 3 व्यक्तियों को एक जीप, एक 12 बोर बन्दूक,17 कारतूस, एक गंडासा, 4 चाकू, सर्च लाइट, टॉर्च सहित अवैध शिकार के प्रयास में गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाली पड़े जंगल के पैच की बदलेगी तस्वीर, बनेगा नया पार्क; राकेश नैनवाल की पहल रंग लाई।

 

निम्न अभियुक्तों पर कानूनी कार्यवाही कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

1-सैयद जफर याब अली जैदी, पुत्र स्व. अशरफ अली जैदी, निवासी कशरे काजिम, कोटला, जिला-मेरठ, उत्तरप्रदेश,
2-फहीम पुत्र उमर , निवासी मोहल्ला नौमी, बढ़ापुर, जिला- बिजनौर, उत्तरप्रदेश,
3-इंतजार पुत्र अनवर, निवासी मोहल्ला नौमी, बढ़ापुर, जिला- बिजनौर, उत्तरप्रदेश,

यह भी पढ़ें 👉  भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि

 

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व व उसके आसपास के क्षेत्रों में वन एवं वन्य जीव अपराधों की रोकथाम हेतु सघन गश्त व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।