हैवान बना पति, चाकू से काटे पत्नी के होंठ फिर आंखों के पास गड़ाए दांत।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

गाजियाबाद में एक पति ने पत्नी के साथ दरिंदगी की है। झगड़े के बाद पति ने चाकू से हमला कर दिया जिससे पत्नी के होंठ कट गए। इसके बाद उसकी आंखों के पास दांत गड़ा दिए। पुलिस ने पति को अरेस्ट कर लिया।गाजियाबाद के थाना क्षेत्र खोड़ा में मंगलवार को पति द्वारा चाकू से हमला कर पत्नी को घायल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने चाकू से पत्नी का होंठ काट दिया और आंख पर मुंह से काट लिया। मामले की प्राथमिकी खोड़ा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  क्यारी रोड पर गड्ढों का राज, विकास के दावों की खुली पोल।

 

 

 

पीड़िता सीमा निवासी साधना एंक्लेव खोड़ा कालोनी ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वे अपने पति के साथ रहती हैं। उनका एक बच्चा है जो कि उनके भाई के यहां रहता है। उनका पति ऑटो चलाता है और रात को शराब पीकर लौटता है। जब वे इस बात का विरोध करती हैं तो वह उनके साथ मारपीट करता है।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का सख्त एक्शन।

 

 

मंगलवार को उसने पीड़िता के ऊपर चाकू से हमला कर दिया जिससे पीड़िता का होंठ कट गया। इसके बाद उसने पीड़िता की आंख पर मुंह से काट लिया और सिर में भी चोट मारी। पीड़िता के भाई को धमकी दी है। मामले की प्राथमिकी खोड़ा थाने में दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी का कहना है कि पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *