कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या, आठ सेकंड के भीतर ही दो बार अरुण के सिर पर ईंट से किया प्रहार।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या आठ सेकंड में दो बार फोड़ा अरुण का सिर राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अरुण उर्फ वरुण की हत्या करने वाले युवक राजपुर गांव के हैं। पुलिस ने वायरल हुए वीडियो को देखकर उनकी पहचान कर ली है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई लेकिन वे घर पर नहीं मिले। उनके मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। वायरल वीडियो में वे आठ सेकंड के भीतर ही दो बार अरुण के सिर पर ईंट से प्रहार करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  “चोरी के सोने से गाड़ी खरीदने का था प्लान, पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया फेल”

इससे पहले उन्हें सड़क पर गिराकर लात और घूंसे मारे। इसके बाद सड़क से ही एक युवक ईंट उठाकर लाया और सिर में दे मारी। अगले ही क्षण उसने दूसरी बार प्रहार किया। अरुण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इसके बाद हमलावर अपनी कार से फरार हो गए। एफआईआर में नामजद कराए गए अरुण के दोस्त दीपक और संजय ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे लोग पहले भोपुरा रोड पर होब्स किचन रेस्तरां में खाना खाने पहुंचे थे लेकिन वह बंद था। इस पर बिहारी ढाबे पर गाड़ी रोकी। वे उतर गए, अरुण ने थोड़ा आगे गाड़ी पार्क की। वह उतरने वाला था कि तभी एक और कार बराबर में खड़ी हुई। अरुण ने गेट खोलने का प्रयास किया लेकिन नहीं खुला।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

इस पर उसने दूसरी कार के चालक से कहा कि वह थोड़ा आगे या पीछे कर ले ताकि वह बाहर निकल पाए। इस पर चालक ने कहा कि वह नहीं हटाएगा। इसी पर कहासुनी हो गई। चालक कार से बाहर आ गए। पीछे बैठे उसके दोस्त भी आ गए। अरुण ने कार का शीशा बंद कर लिया था लेकिन वे लोग उसकी जान लेने पर आमादा हो गए थे। उसकी मौत हो जाने के बाद ही वहां से भागे।पुलिस ने बताया कि वे अरुण के गांव जावली के पड़ोस के गांव राजपुर के हैं। उनकी तलाश में पांच टीमें लगाई गई हैं।

kj
tara