70 साल के बुजुर्ग ने विमान से लगाई छलांग,’ सत्तर वर्ष की उम्र में विमान से पैराजंपिंग कर सभी को डाला हैरत में

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

नैनीताल निवासी और वर्तमान में पुणे में रह रहे 70 साल के सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. गिरजा शंकर मुनगली को देखकर उस वक्त हर कोई हैरान रह गया जब उन्होंने विमान से छलांग लगा दी। उनका ये जज्बा हर किसी के अंदर जोश पैदा करने वाला था। जोश और जज्बा हो तो उम्र बाधक नहीं बनती। मूल रूप से छावनी परिषद (कैंट) नैनीताल के निवासी और वर्तमान में पुणे में रह रहे सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. गिरजा शंकर मुनगली ने सत्तर वर्ष की उम्र में विमान से पैराजंपिंग कर सभी को हैरत में डाला है।डॉ. मुनगली वायु सेना के पैराशूट ब्रिगेड महोत्सव तेरा रियूनियन 2022 में सदस्य रहे। उन्होंने रविवार को आगरा में वायु सेना के प्रशिक्षण कार्यक्रम में एयरवेज पर एक विमान से पैराजंपिंग की। इसमें उनके साथ 35 अन्य लोग भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान, मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण।

 

 

वह टीम में सबसे उम्रदराज थे। डॉ. मुनगली सेना के साहसिक विभाग के प्रमुख रहे हैं। सेना में कई अहम मिशन में रहे डॉ. मुनगली भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त रॉफ्टिंग अभियान में भी शामिल रहे। सेना में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और डाक्टरेट की उपाधि ली।

यह भी पढ़ें 👉  करनपुर पंचायत में कचरा प्रबंधन अभियान की शुरुआत, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने दिखाई हरी झंडी।

 

 

 

उन्होंने हिमालय में कई ऊंची चोटियों को फतह करने के अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस समय वह एशियाई फुटबाल परिसंघ के टास्क फोर्स के सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *