सिपाही के बेटे ने तनाव के चलते खुद को गोली मारकर की अपनी जीवन लीला समाप्त।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

गुजैनी थाना क्षेत्र में एक सिपाही के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वो दो सालों से मानसिक तनाव में चल रहा था। घटना के बाद पहुंची पुलिस और परिजनों में जमकर बहस हो गई है। मृतक के परिजनों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया है।कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला अम्बेडकर नगर का है, जहां एक सिपाही के बेटे ने पिस्टल से गोली मार ली।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, छह सेंटरों पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

 

 

 

मृतक अजीत यादव (22) ब़ीते दो साल से मानसिक तनाव में चल रहा था, जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा था।बता दें कि युवक ने गोली मारने से पहले पिता को फोन लगाया था। उसने कहा कि मैं खुद को गोली मारने जा रहा हूं। जब तक पिता घरवालों को सूचना देते, तब तक युवक ने गोली मार ली। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के चाचा अजय पाल आर्मी में हैं और वो छुट्टी पर आए हुए थे। उनकी पिस्टल से ही युवक ने खुद को गोली मारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तड़के कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया वार; खून से सनी मिली कार।

 

 

उसके पिता शिव प्रताप यादव, पनकी थाने के सिपाही हैं और 112 में तैनात हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों की बहस हो गई। वहीं, आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया हैद्ध वहीं, परिजन पोस्टमार्टम से मना कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। परिजना कुछ प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।  फिलहाल मामले में जांच जारी है।