क्रिकेट मैच खेलने को लेकर हुआ हंगामा झगड़े में छात्र के सिर पर बैट मारकर किया घायल।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू)में बुधवार शाम क्रिकेट मैच के दौरान दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक छात्र ने कश्मीरी छात्र को बैट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसके समर्थक छात्र देर रात पुरानी चुंगी स्थित सैंचुरी गेट बंद कर धरने पर बैठ गए। वे आरोपी छात्र के को एएमयू से बाहर (रिस्टीकेट) करने की मांग पर अड़े थे। पुलिस में दी गई तहरीर के अनुसार एएमयू के नदीम तरीन हॉल में बीटेक छात्रों के बीच मैच खेला जा रहा था। इस दौरान कश्मीर निवासी साजिद हुसैन व चंदौली के शोभित सिंह के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान शोभित ने बल्ले से साजिद पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।

 

 

साथियों ने घायल साजिद को तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया। इस बीच आरोपी मौके से गायब हो गया। देर रात इस खबर पर साजिद के समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र जुट गए। पुरानी चुंगी स्थित सेंचुरी गेट बंद कर वे धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

 

 

 

इस दौरान छात्र आरोपी शोभित को एएमयू से बाहर करने (रिस्टीकेट) की मांग पर अड़े थे। हालांकि एएमयू के नियमानुसार पहले इस मामले में अनुशासन समिति बैठेगी। वही कोई निर्णय लेगी। इसलिए अभी उसे रिस्टीकेट नहीं किया जा सकता। हालांकि उसे निलंबित कर दिया गया। यही बात देर रात तक उन्हें समझाई जाती रही। मगर छात्र अपनी जिद पर अड़े थे। धरना जारी था। इधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीओ श्वेताभ पांडे ने बताया कि देर रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तलाशा जा रहा है। पुरानी चुंगी पर बाहर पुलिस तैनात थी। अंदर एएमयू प्रशासन के लोग छात्रों को समझाने में लगे थे।

यह भी पढ़ें 👉  "गरीबों के आशियाने उजड़े, अब ताहिर की भूमिका पर उठे सवाल! पूछड़ी के सरकारी जमीन के कथित खेल का मास्टरमाइंड कौन?"

 

 

इस घटना में आरोपी छात्र निलंबित कर दिया गया है। घायल का उपचार जारी है। बाकी छात्रों को समझाने का प्रयास जारी है।
प्रो. वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू