नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में आज एक नाबालिग किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वही पुलिस पूरे मामले की जांच में भी जुट गई है। दरअसल काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में आज नाबालिग किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। मृतकों के परिजनों ने जब अपनी नाबालिग लाडली को पंखे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा तथा कुंडा थाना प्रभारी सहित पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और पंचनामा भरकर मृतका किशोरी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत की पहल से भूमि विवाद सुलझा, पीड़ित को मिले 15.50 लाख रुपये वापस।

 

 

 

वही इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया जिससे ग्रामीणों का घटनास्थल पर जमावड़ा लग गया। तो वही मित्र का के घर पहुंची काशीपुर सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मृतकों के परिजनों को फांसी से उतार दिया था। मृतका को फांसी पर लटके हुए किसी ने नहीं देखा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई का असर: किच्छा की महिला के नाम हुई भूमि की रजिस्ट्री।

 

 

 

लेकिन परिजन बता रहे हैं कि मृतका दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। साथ ही पुलिस को दुपट्टा भी बरामद हो चुका है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सब स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मृतका मदरसे में पढ़ाई करती थी तथा पिछले कुछ दिनों से वह मदरसे भी नहीं जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *