कबाड़ की दुकान चला रहे युवक की हत्या, पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम पहुंचे मौके पर।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

वाराणसी से एक हत्या की खबर आ रही है। राजातालाब में पावर हाउस के पास कबाड़ी के दुकानदार (25 वर्षीय)  दिलीप गुप्ता की हत्या हुई है। घटनास्थल पर राजातालाब एसीपी अंजनी कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।

मृतक दिलीप कुमार गुप्ता तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। जो अपने चाचा संतोष गुप्ता के कबाड़ के दुकान पर रहते थे। पुलिस के अनुसार संतोष कुमार गुप्ता बुधवार की सुबह अपनी कबाड़ के दुकान पर पहुंचे तो देखा कि भतीजा दिलीप गुप्ता की हत्या कर टीन सेट से सीट बेल्ट के सहारे लटकाया हुआ था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कई शहरों में SSP का एक्शन, रामनगर में कथित सट्टा-जुआ और कच्ची शराब पर कार्रवाई का इंतजार! दिवाली से पहले उठे सवाल।

 

घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर डीसीपी गोमती जोन विक्रांत बीर तथा एसीपी अंजनी कुमार राय व डॉग स्क्वायड टीम पहुंचे।