ब्रेकिंग न्यूज़ :- कुमाऊं कमिश्नर और डीआईजी जाम में फंसे, एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को हटाया।

 

हल्द्वानी- शहर में लग रहे जाम को लेकर लगातार डीआईजी लगातार मातहतों को निर्देशित करते रहे हैं, उनका मकसद लोगों को सुगम यातायात मुहैया कराना है। लेकिन कई चौकी इंचार्ज इसका अनुपालन नहीं कर रहे हैं। इसी तरह की एक लापरवाही आज गुरुवार को देखने को मिली। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत व डीआईजी कुमाऊं डा. नीलेश आनंद भरणे हल्द्वानी से रुद्रपुर को रवाना हुए थे। इसकी जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

 

 

दोनों अधिकारी जैसे ही आज ट्रांसपोर्ट नगर के पास पहुंचे तो काफी देर तक उन्हें जाम का सामना करना पड़ा। दोनों अधिकारियों ने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि अधिकारी हो या पब्लिक कोई जाम में नहीं फंसना चाहिए। इस तरह की जाम की सूचना पूर्व में भी डीआईजी के पास पहुंची थी।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के खतरे को लेकर एसएसपी अलर्ट, पुलिस और राहत दलों को तैयार रहने के निर्देश।

 

 

गुरुवार को उन्होंने इस मामले में सख्त रुख दिखाया और नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट को निर्देश दिए कि चौकी इंचार्ज को यहां से हटाया जाए। एसएसपी ने उन्हें चौकी से हटा दिया है। डीआईजी ने कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

kj
tara