झूठी आन के लिए बेटी के प्रेमी की गला घोट कर कर दी हत्या।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में झूठी आन के लिए बेटी के प्रेमी की गला घोट कर हत्या कर दी गई। मामले में किशोरी के पिता, दादा और चाचा समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  "बाइक चोरी के बादशाह गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया खजाना"

 

शनिवार की शाम दारानगर गंज क्षेत्र के गंगा खादर में  युवक इंदरजीत (24) का शव पड़ा मिला था। जिसके सीने पर गोली लगने का निशान भी मिला। प्रथम दृष्टया माना गया कि गोली मारकर उसकी हत्या की गई है लेकिन पुलिस के शुरुआती तफ्तीश में साफ हुआ की गला घोटकर युवक की हत्या की गई थी। गोली का निशान बनाने के लिए लोहे की नाल में गंधक और पोटाश का मिश्रण भर कर उसमें विस्फोट किया गया। इसके बाद शव को ले जाकर गंगा खादर में उसी की शर्ट से गले में फंदा लगाकर पेड़ पर लटका दिया था। हालांकि पुलिस को शव नीचे पड़ा मिला था।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 "कैंची धाम में अनुशासनहीनता पर 02 पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्यवाही, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दिया सख्त संदेश" 🔥 "वर्दी पहनकर अपराध करने वालों को नहीं मिलेगी ढाल, SSP का स्पष्ट ऐलान"

 

 

 

मृतक की मां ने पड़ोसी तिलक सिंह उसके भाई सोनू, संजय और  राम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि इंद्रजीत का तिलक की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते इंदरजीत की हत्या की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *