चाय की दुकान चला रहे 27 वर्षीय युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

ख़बर शेयर करें -

 रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के फायर बिग्रेड कालोनी के चाय विक्रेता युवक की हत्या कर शव नुमाइश मैदान में फेंक दिया गया। रविवार सुबह शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम में सिर में चोट से मौत उजागर होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी कारण उजागर नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त छापेमारी, एक का क्रय-विक्रय रोका, चार को नोटिस।

 

 

फायर बिग्रेड कालोनी का 27 वर्षीय पवन शर्मा चाय की दुकान चलाता था। शनिवार शाम वह चार बजे घर से दुकान के लिए गया। फिर नहीं लौटा। रात भर परिजन उसे तलाशते रहे। इसी बीच रविवार सुबह नुमाइश मैदान में बालू के ढेर के पास उसका शव पड़ा मिला। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस बीच पत्नी खुशबू एक बेटी को लेकर रोती बिलखती पोस्टमार्टम केंद्र पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी की बाइक पर फर्राटा, कमर में तमंचा... पुलिस ने एक झटके में किया खेल खत्म।

 

 

पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर में गंभीर वजनी वस्तु से चोट लगना पाया गया। इस पर परिवार ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है, जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पत्नी खुशबू ने बताया कि रात आखिरी बार रात 12 बजे उसने अपने पति को फोन किया था।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

 

 

 

उसने दस मिनट में घर आने की बात कही थी। इस दौरान पीछे से आवाज आ रही थी कि फोन काट जल्दी। इसके बाद फोन नहीं आया, फोन बंद हो गया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *