एक युवक ने शादी की सालगिरह के दिन फांसी का फंदा लगाकर कि अपनी जीवन लीला समाप्त।

 रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली इलाके के दलेलगढ़ गांव में एक युवक ने शादी की सालगिरह के दिन फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने पत्नी व सास समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने सास व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दलेलगढ़ गांव के रहने वाले सचिन भाटी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 11 दिसंबर, 2020 को उसकी और छोटे भाई प्रवीन उर्फ पन्नू (35) की शादी हरियाणा के लकड़पुर गांव निवासी दो बहन काजल और आंचल के साथ हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

आरोप है कि शादी के बाद से उसकी और भाई की पत्नी परेशान करने लगी थी। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। उसके भाई को पत्नी आंचल और ससुराल पक्ष के लोग दहेज उत्पीड़न के फर्जी केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। इससे प्रवीन मानसिक रूप से परेशान था।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

 

मृतक के शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी आंचल, भाभी (भाई की पत्नी) काजल, सास अनिता, साला वंश, पत्नी मौसेरे भाई सुमित को जिम्मेदार ठहराया है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया मामले में कार्रवाई चल रही है।

kj
tara