थाना गदरपुर व केलाखेड़ा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए पकड़ा 15000/- का इनामी, गैंगस्टर के मामले में चल रहा था फरार।

ख़बर शेयर करें -

शादाब हुसैन  – संवाददाता

दिनांक 28-01-2022 को थाना केलाखेड़ा में पंजीकृत मु0 FIR N0. 12/2022 U/S 2/3 गैंगस्टर एक्ट बनाम गुरमीत सिंह आदि की विवेचना थानाध्यक्ष गदरपुर राजेश पाण्डेय के द्वारा सम्पादित की जा रही है। उक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त सुनील सिंह उर्फ गोलू पुत्र गुरनाम सिंह निवासी ग्राम थापक नगला थाना केलाखेड़ा उक्त अभियोग में पिछले काफी समय से वांछित चल रहा था, जो काफी प्रयास करने पर भी गिरफ्तार नहीं हो पा रहा था। इसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश महोदय गैंगस्टर एक्ट, ऊधम सिंह नगर द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी किए गए थे तथा श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ऊधम सिंह नगर द्वारा इसके विरुद्ध 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। कल दिनांक 15 दिसम्बर 2022 को थाना गदरपुर व केलाखेड़ा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग में वांछित/ ईनामी अभियुक्त सुनील सिंह उर्फ गोलू पुत्र गुरनाम सिंह निवासी ग्राम थापक नगला थाना केलाखेड़ा को ग्राम थापकनगला, थाना केलाखेड़ा से समय करीब 08:30 बजे सायं गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने बोर्ड परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई, असफल छात्रों का बढ़ाया हौसला।

 

 

 

अभियुक्त सुनील सिंह उर्फ गोलू उपरोक्त व उसके साथियों के विरुद्ध मोटरसाइकिल चोरी के विभिन्न मामले दर्ज हैं, जिनमें अभियुक्त सुनील सिंह उर्फ गोलू जमानत पर रिहा होकर फरार चल रहा था। अभियुक्त ने पूछताछ में गदरपुर, बाजपुर, केलाखेड़ा व अन्य थानों से विभिन्न मोटरसाइकिल चोरी करना बताया है, जिस संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त का अपराधिक इतिहास व इसके गैंग के साथियों के नाम निम्नलिखित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड की दिशा में बड़ी पहल, ग्राम स्तर तक मजबूत होगा आपदा प्रबंधन तंत्र।

 

 

गिरफ्तार ईनामी /वांछित अभियुक्त
1. सुनील सिंह उर्फ गोलू पुत्र गुरनाम सिंह नि0 ग्राम थापक नगला थाना केलाखेड़ा, जिला ऊधम सिंह नगर

अभियुक्त के गैंग के अन्य साथी
1. गुरमीत सिंह उर्फ बिल्लू पुत्र मंगल सिंह निवासी ककराला, गूलरभोज थाना गदरपुर।
2. आकाश पुत्र प्रेमचंद निवासी गुलाई गूलरभोज, थाना गदरपुर।
3. संदीप सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी पड़किया गूलरभोज, थाना गदरपुर।
4. रंजीत सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी ककराला डाम अंदर गुलरभोज थाना गदरपुर।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-भीमताल में AI निगरानी का प्लान, ANPR कैमरों से हर वाहन पर रहेगी नजर।

 

 

 

अभियुक्त का आरपाधिक इतिहास
1. FIR N0. 21/21 धारा 379/411 IPC थाना
2. FIR N0. 51/21 धारा 379/411 IPC थाना बाजपुर
3. FIR N0. 53/21 धारा 379/411 IPC थाना बाजपुर
4. FIR N0. 54/21 धारा 379/411 IPC थाना बाजपुर
5. FIR N0. 62/21 धारा 379/411 IPC थाना बाजपुर
6. FIR N0. 45/21 धारा 379/411 IPC थाना दिनेशपुर
7. FIR N0. 80/21 धारा 379/411 IPC थाना काशीपुर
8. FIR N0. 12/2022 U/S 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना केलाखेड़ा।

*मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस*

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *