हिमालयन रेपसोडी के तहत आर्ट स्पेस गैलरी में चित्रकला प्रदर्शनी की आयोजित।

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

मसूरी। हिमालयन रेपसोडी के तहत आर्ट स्पेस गैलरी में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसमें उत्तराखंड की संस्कृति और वेशभूषा को दर्शाया गया है साथ ही विभिन्न प्रकार की पेंटिंग जिसमें की हिमालय की कई चोटियों के साथ ही नंदा देवी कंचनजंगा तथा सियाचिन जैसे बर्फीली चोटियों को दिखाया गया है आर्ट गैलरी की संयोजक सुरभि अग्रवाल ने बताया कि इस आर्ट गैलरी के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है की जिस किसी भी चित्रकार की रुचि चित्रकला में है उसके लिए यहां पर एक अलग से स्टूडियो बनाया गया है जिस में आकर वह अपनी चित्रकारी वह निखार सकते हैं यदि कोई गरीब परिवार का छात्र या छात्रा चित्रकारी में रूचि रखते है तो उनकी कला को निखारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और उनकी रूचि के अनुसार उन्हें चित्रकला सिखाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर हल्द्वानी में चला ऑपरेशन प्रहार, 20 वाहन सीज, 9 गिरफ्तार।