वन विभाग जल्द कर सकता हैं जंगलों में वन्यजीवों की तस्करी में शामिल रहे अपराधियों पर कार्यवाही।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर -परम्परागत वन निवासी गुर्जर समुदाय के लोगो को इनदिनों अपने मवेशी को पालना मुश्किल होता जा रहा हैं लगातार बढ़ रहे टूरिस्ट जोन ओर वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए प्रतिबंधित वनों की सीमा लगतार बढ़ने से अब गुर्जर समुदाय के लोगो को मवेशियों को पालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। वन विभाग अब गुर्जर समुदाय को लेकर एक ऐसी रणनीति बना रहा हैं जिससे कि वनवासियों की मुश्किलों को कम किया जा सके साथ ही वन विभाग अब जल्द ही उन वन गुर्जरो पर भी बड़ी कार्यवाही करने की रणनीति बना रहा हैं जिनपर वन्यजीवों की तस्करी ओर वन विभाग में अन्य अपराध दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट परमिट बुकिंग प्रणाली सरल करने की मांग, नेचर गाइड एसोसिएशन ने पार्क वार्डन को सौंपा ज्ञापन।

 

 

 

ओर लगतार अतिक्रमण कर जंगलों को नुकसान पहुँचा रहे हैं ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के वन गुर्जरो पर वन विभाग जल्द शिकंजा कसने की कवायद शुरू कर दी हैं और एक बड़ी कार्यवाही जल्द देखने को मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं।

 

 

प्रकाश चंद्र आर्य प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर ने बताया कि डाप्लमेंट हो रहा हैं और टूरिस्ट जॉन बन रहे है वन गुर्जर ओर टूरिस्ट जोनों को एक साथ नही हो सकते हैं लेकिन हम लोग भी अपना प्रयास कर रहे है कि दोनों का सहजीवन एक साथ चलता रहे टूरिस्ट जोन ओर जो पुराने गुर्जर हैं उनको ठीक प्रकार से अपने जानवर पालने का माहौल मिलता रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

ये हमारा प्रयास रहेगा साथ ही जो जिन पर वन विभाग के मुकदमे दर्ज हैं ऊपर प्राम्भिक जांच हम ओर रहे है जल्द ही आपको पता चलेगा कि हम कार्यवाही कर रहे है कुछ लोगो को चिन्हित किया गया हैं जिनके नाम सबसे ऊपर आ रहे है। हम कोशिश करेंगे कि हम उनपर ही सबसे पहले कार्यवाही करेगे।