कोहरे के कारण तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढे में जा गिरी हादसे में दो लोगों की हुई मौत एक गंभीर रूप से घायल।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र के सिधौली गांव के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी कि सामने अधिक कोहरा होने के कारण गड्ढे में जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक

 

 

पटरंगा थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों शव पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय अयोध्या भेज दिए गए हैं। घायल का इलाज किया जा रहा है। पटरंगा थाना प्रभारी ने कहा कि अगर कोई तहरीर आती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

kj
tara