मालधन मोहन नगर की सरकारी भूमि से यूके लिप्टिस के पेड़ काटकर ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने पकड़ा।

सलीम अहमद साहिल – संवाददाता

रामनगर। मालधन के मोहननगर में सरकारी भूमि से लकड़ी तस्कर यूके लिप्टिस पेड़ो की लकड़ी लेकर जा रहे थे जिसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मालधन पुलिस को दी सूचना पर मालधन पुलिस ने लिप्टिस की लकड़ी से भारी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ लिया है। मोहननगर की सरकारी भूमि से जंगीर सिंह, फौजा सिंह, मोना सिंह आदि अवैध रूप से यूके लिप्टिस की लकड़ी की तस्करी करते आ रहे हैं उक्त ब्यक्ति पहले भी कई बार अवैध यूके लिप्टिस के पेड़ों को धरासाई कर बेच चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर; मौके पर पहुंचे एसपी सिटी।

मालधन मोहन नगर की सरकारी भूमि से यूके लिप्टिस के पेड़ काटकर ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने पकड़ा।

जिस लकड़ी को आज मालधन पुलिस ने पकड़ा हैं उस पर वन विभाग पहले ही जुर्माना कर चुका है। लेकिन इन ब्यक्तियों पर कोई कड़ी कार्यवाही ना होने से इनके हौसले इतने बुलंद है कि ये लोग दिनदिहाड़े अवैध यूके लिप्टिस की लड़की की तस्करी कर रहे हैं अब देखना ये होगा कि जंगीर सिंह आदि पर दोनों विभाग कोनसी कड़ी कानूनी कार्यवाही करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राजीव कुमार शाह ने किया रामलीला का शुभारंभ, भरत विलाप और दशरथ मरण के मंचन ने जीता दिल।

मालधन मोहन नगर की सरकारी भूमि से यूके लिप्टिस के पेड़ काटकर ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने पकड़ा।

दीपक कुमार (सहायक अभियंता सिंचाई विभाग) ने बताया कि आज सूचना मिली यूके लिप्टिस के पेड़ जो कुछ महीने पहले कटे गए थे आज लेकर जा रहे थे जिसको कसटीडी में ले लिया गया हैं ओर इसकी तहरीर मालधन चौकी में दे दी गई गई।