गाँधीनगर शिवनाथपुर में हुआ तीन करोड़ 75 लाख की योजना का शुभारंभ।

सलीम अहमद साहिल – संवाददाता

रामनगर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र ग़ांधीनगर सिवनाथपुर में जल जीवन मिशन के तहद रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने आज एक पेयजल योजना का शुभारंभ किया हैं। शिवनाथपुर में 60 साल बाद भी पेयजल की कोई उचित व्यवस्था ना होने से ग्रामीणों को दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ता था ओर आम जनता को बीमार होने का खतरा भी बना रहता था लेकिन इस जल जीवन मिशन के तहद इस पेयजल योजना का शुभारंभ होने से जनता को अब जल्द ही शुद्ध पानी पीने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल हादसे में दो परिवारों की खुशियां उजड़ीं, महिला समेत दो श्रमिकों की मौत।

 

 

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि जल जीवन मिशन केन्द्रीय योजना है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी की जो सोच है। की सरकार की योजना का समाज के उस ब्यक्ति तक लाभ पहुँचना चाहिए जो अंतिम पायदान पे बैठा है। मालधन में 6 पेयजल योजनाएं हैं पांच योजनाये पेयजल संस्थान के पास है और एक ये गांधीनगर की योजना जल निगम विभाग के पास है।