जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने हल्द्वानी-रामपुर हाईवे के चैड़ीकरण हेतु एनएच तथा लोनिवि के अभियंताओं के साथ विकास भवन से लेकर आर्क होटल तक स्थलीय निरीक्षण किया।

शादाब हुसैन – सवाददाता

रूद्रपुर 14 फरवरी, 2023- जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने हल्द्वानी-रामपुर हाईवे के चैड़ीकरण हेतु एनएच तथा लोनिवि के अभियंताओं के साथ विकास भवन से लेकर आर्क होटल तक स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि रोड पर वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने, संभावित वाहन दुर्घटनाओं को कम करने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए रोड चैड़ीरकण एवं रोड के दोनो ओर ड्रेनेज सिस्टम, सर्विस रोड, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ के रूप में व्यवस्थित ढंग से विकसित किया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  जुगाड़ वाहनों पर पंकज श्रीवास्तव का फुल एक्शन, बचने को गलियों में भागे चालक, 30 चालान और 12 वाहन बंद!।

 

 

जिलाधिकारी ने कलैक्ट्रेट के सामने, पीएनबी बैंक के सामने, रोडवेज बस स्टेशन के पास, उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास अभिकरण तथा आर्क होटल के पास फीता डलवाकर अपने समाने नाप-जोख कराते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, डिप्टी मैनेजर तकनीकि एनएचएआई मीनू, अधिशासी अभियंता लोनिवि विनोद प्रसाद डोबरियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
—————————-

यह भी पढ़ें 👉  ADG की सख्त फटकार के बाद एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस—साइबर क्राइम हॉटस्पॉट पर बड़ा प्रहार* *जनपद में एक ही रात में 43 मुकदमे दर्ज, अब तक 49 अभियोग पंजीकृत, ADG डॉ. वी. मुरुगेशन की नाराजगी के बाद IG कुमाऊँ के निर्देशों पर तेज हुई कार्यवाही।

 

अहमद नदीम, जिला सूचना अधिकारी, उधमसिंह नगर मो0-05944-250890