नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच में जुटी।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

काशीपुर मैं आज नगर के मोहल्ला कटोराताल क्षेत्र में पॉलिथीन में लिपटे एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई! सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। नगर के कटोरा ताल क्षेत्र में आज एक शर्मनाक घटनाक्रम ने मानवता को तार तार कर दिया। कटोराताल क्षेत्र में किसी निष्ठुर मां ने नवजात शिशु के शव को पालीथीन में लपेट कर फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  फांटो जोन बना रोजगार का नया ठिकाना, 180 नेचर गाइडों को मिला बड़ा तोहफा।

 

 

यहां आज मोहल्ला कटोरा ताल स्थित मीट बाजार के पास लोगों ने एक पालीथीन में नवजात शिशु का शव देखा तो सन्न रह गये। नवजात शिशु का शव देखकर लोगों ने कटोराताल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात का शव कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई। वही नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर जन संगठनों का प्रदर्शन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *