पर्यटक नगरी में शराब पीकर पर्यटकों ने मचाया हंगामा पुलिस ने काटा चालान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

ऋषिकेश के नीरगढ़ वाटर फाल में पर्यटन के नाम पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 20 हुड़दंगियों पर्यटकों का चालन करते हुए 4 वाहन सीज किए है। पुलिस ने मुनी की रेती थाना क्षेत्र में नीरगढ़ झरने के पास शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 20 पर्यटकों के खिलाफ एक्शन लिया है। पुलिस ने चालान करते हुए चार वाहनों को सीज किया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों को गाड़ी देना पड़ सकता है भारी! SSP नैनीताल की अभिभावकों से भावुक अपील, बोले— हादसों के दृश्य रातों की नींद उड़ा देते हैं।

 

 

बताया जा रहा है कि यह पर्यटक शराब के नशे में तेज आवाज में गाना बजाकर दूसरे पर्यटकों को परेशान कर रहे थे और पुलिस ने इन लोगों को आगे से ऐसी हरकत न करने की भी चेतावनी दी। मुनी की रेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने वाटरफॉल के पास निरीक्षण करते हुए 20 हुड़दंगी पर्यटकों का चालन किया। बता दें की विकेंड पर पर्यटन, योग और धार्मिक नगरी ऋषिकेश में बड़ी संख्या में पर्यटक मौज मस्ती करने के लिए आते है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में हफ्ता वसूली का सनसनीखेज आरोप, बाजार ठेकेदार से मांगे ₹10 हजार साप्ताहिक! जान से मारने की धमकी देने का भी दावा।

 

 

ऐसे में भारी भीड़ को देखते हुए लोगों को जाम का सामना भी करना पड़ता है लेकिन पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में जुटी रहती है।