नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी,67 किलो गांजे के साथ 03 नशा तस्करों को एसओजी काशीपुर ने किया गिरफ़्तार।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

नशा तस्करों के विरुद्ध उधमसिंह नगर पुलिस की कार्यवाही जारी,67 किलो गांजे के साथ 03 नशा तस्करों को एसओजी काशीपुर ने किया गिरफ़्तार।
काशीपुर:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उधमसिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे हैं नशे के विरुद्ध अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के दिशा निर्देशन में एसओजी काशीपुर टीम द्वारा आज दिनांक 23 फरवरी 2023 को दौराने भ्रमण संदिग्ध चेकिंग में पंत पार्क काशीपुर से समय 03.20 बजे अभियुक्त सरफराज पुत्र अयूब निवासी आवास विकास काशीपुर, विशाल कुमार पुत्र सीताराम निवासी जसपुर तथा अभियुक्त मोहम्मद आसिफ पुत्र शकील अहमद निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी मजरा काशीपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 67.280 किग्रा अवैध गाजा बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त किया पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बरामद गांजा ग्राम बैजरौ पौड़ी गढ़वाल निवासी सुरेंद्र नेगी,अर्जुन नेगी व भरत नेगी से लेकर आना बताया तथा अभियुक्तगणों के बरामद मोबाइलों में पैसों के ट्रांजैक्शन व कुछ फोटो तथा वीडियो भी मौजूद पाए गए जो इनके द्वारा गांजे को बताए गए अभियुक्तगण से लेकर आना तस्दीक करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में कॉलेज छात्र समेत दो युवाओं की दर्दनाक मौत।

 

 

अभियुक्तगणों द्वारा अभियुक्त भरत नेगी का बैजरौ पौड़ी गढ़वाल में पीडब्ल्यूडी मैं अपनी गाड़ी लगा कर चालक का काम करना भी बताया है अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली काशीपुर में अंतर्गत धारा 8,20, 29, 60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत करवाया गया है।
मीडिया सेल उधमसिंह नगर पुलिस