वर्ल्डवाइड स्टडीज संस्था के द्वारा एक सेमिनार का किया गया आयोजन, जिसमें 100 से अधिक बच्चे सेमिनार में हुए शामिल ।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

काशीपुर में आज वर्ल्डवाइड स्टडीज संस्था के द्वारा एक सेमिनार का बाजपुर रोड स्थित होटल में आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक बच्चे इस सेमिनार में शामिल हुए। वर्ल्ड वाइड स्टडीज संस्था ने यूएसए स्टडी वीजा के लिए चंडीगढ़ से आए एक्सपर्ट के द्वारा इस सेमिनार के माध्यम से छात्रों के हित के लिए जानकारी दी गई ।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की सड़कों पर वन्यजीवों की लोकेशन शेयर करने वालों पर कार्रवाई, 5 सोशल मीडिया अकाउंट्स को नोटिस।

 

 

 

आपको बताते चलें कि वर्ल्ड वाइड स्टडीज की डायरेक्टर जसदीप कौर ने बताया कि काशीपुर में यूएस स्टडी वीजा का सेमिनार का आयोजन किया गया था उत्तराखंड के छात्र छात्राओं को आईलेट्स की जानकारियां उनके पास नहीं होती है जिस कारण छात्र कामयाबी की ओर अग्रसर नहीं होते इसी के लिए हमारी संस्था के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ पकड़ा गया 21 वर्षीय युवक, बनभूलपुरा पुलिस ने दर्ज किया NDPS एक्ट में मुकदमा।

 

 

 

उन्होंने बताया कि बच्चों को एप्लीकेशन , वीजा कैसे मिलेगा और स्कॉलरशिप कैसे मिलेगी इन सब की जानकारी सेमिनार के द्वारा दी गई है और साथ ही उन्होंने बताया कि जो गरीब परिवार के छात्र-छात्रा के पास पैसों की कमी होती है जिस कारण वह पढ़ नहीं पाते हैं ऐसे बच्चों को हमारी संस्था निशुल्क शिक्षा देती है।