26 से 28 मार्च तक रामनगर में प्रस्तावित G20 समिट की तैयारियों को लेकर किया निरीक्षण।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

हल्द्वानी,25 फरवरी, 2023।

26 से 28 मार्च तक रामनगर में प्रस्तावित G20 समिट की तैयारियों को लेकर किया निरीक्षण।

विदेशों से 75 व देश से 25 डेलीगेट्स शामिल होंगे

रामनगर में होगी चीफ साइंस एडवाइजर्स राउंड टेबल ( सीएसएआर) कॉन्फ्रेंस

राज्य में प्रस्तावित G20 सम्मिट के मद्देनजर रामनगर में आयोजित तीन दिवसीय G20 सम्मिट की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर तक सड़क मार्ग द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आगामी 26 से 28 मार्च तक G20 सम्मिट के तहत चीफ साइंस एडवाइजर्स राउंडटेबल ( सीएसएआर) कॉन्फ्रेंस का आयोजन होना है जिसमें 75 विदेशी मेहमान और 25 भारतीय अतिथि पहुंचेंगे जिनके आवागमन से लेकर ठहरने की ए ग्रेड की व्यवस्था की जानी है। विदेशी डेलीगेट्स में G20 में शामिल देश यूनाइटेड स्टेट्स, जापान आदि के प्रतिनिधि सीएसआर कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

 

 

शनिवार को दोपहर बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और आईजी नीलेश आनंद भरणे ने पंतनगर एयरपोर्ट से लेकर रामनगर तक वाया टांडा लामाचौड़ होते हुए रामनगर तक सड़क मार्ग से वीवीआईपी मूवमेंट के लिए स्थलीय निरीक्षण किया जिसके पश्चात रामनगर में ताज, सीआरवीआर तथा नमहा और तरंगा रिजॉर्ट का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य के स्वागत में फोटो सेशन की धूम, जाम में जूझती रही रामनगर की जनता!

 

 

इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को देशी- विदेशी डेलीगेट्स( प्रतिनिधियों) के लिए ए ग्रेड की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर ने बताया कि विदेशी मेहमानों का डेलीगेट पंतनगर एयरपोर्ट से बाय रोड रामनगर पहुंचेगा जहां G20 सम्मिट में कॉन्फ्रेंस में प्रतिभाग किया जाएगा और यहां कल्चरल इवेंट का आयोजन भी होगा। इन सभी की तैयारियां किए जाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जुगाड़ वाहनों पर पंकज श्रीवास्तव का फुल एक्शन, बचने को गलियों में भागे चालक, 30 चालान और 12 वाहन बंद!।

 

 

इस अवसर पर आई जी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, पार्क वार्डन अमित गवासिकोटी,मुख्य अभियंता जल संस्थान डीके सिंह, एएसपी जगदीश चंद्र, हरबंस सिंह, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी रामनगर गौरव चटवाल, आरटीओ संदीप वर्मा, वनविभाग से पूनम कैंथोला, प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।