एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मचा हड़कंप पुलिस जांच में जुटी।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

देहरादून के सहसपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। एक महिला अपने दो बेटों समेत घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। तीनों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया जहर खाने से तीनों की मौत होना मान रही है।जानकारी के अनुसार, घटना जस्सोवाला गांव में देर रात की है। इंद्रपाल सेलाकुई स्थित कंपनी में काम करता है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस पर भीमताल को मिली स्वच्छता की नई सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने पांच कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी।

 

 

वह रोज की तरह बीते सोमवार को भी काम पर गया था। रात जब वह ड्यूटी से घर लौटा तो घर का दरवाजा उसे बंद मिला। आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं आई, तो उसने आनन-फानन दरवाजे के ताले की कुंडी तोड़ी और अंदर गया। अंदर का दृश्य देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी सरोजा (32) बेटा अंश पाल (12) और शिवापाल (8) एक कमरे में बेसुध स्थिति में पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बस स्टैंड पर बिछड़ा मासूम, रामनगर पुलिस बनी फरिश्ता। 4 वर्षीय इस्माइल को सकुशल परिजनों से मिलाया, परिवार की आंखों में छलक आए खुशी के आंसू।

 

 

 

एसएसपी दलीप सिंह कुवंर ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। थाना अध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि घटनास्थल पर खाना भी रखा हुआ था। उल्टियां भी की गई थीं। प्रथम दृष्टया मौत जहर खाने से हुई है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर इंद्रपाल से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *