22 अप्रैल को खुलेंगे श्री गंगोत्री धाम के कपाट, श्री 108 गंगोत्री मंदिर समिति ने पंचाग गणना पश्चात विधिवत घोषणा की।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल – सवाददाता

देहरादून

• 22 अप्रैल को खुलेंगे श्री गंगोत्री धाम के कपाट।

श्री 108 गंगोत्री मंदिर समिति ने पंचाग गणना पश्चात विधिवत घोषणा की

• चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन ने जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिये।

मुखीमठ में श्री गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया शनिवार 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे।

आज नवसंवत्सर चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा ( मुखीमठ) में 108 गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा मां गंगा भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना के पश्चात विधि विधान पंचाग गणना के पश्चात विद्वान आचार्यों- तीर्थपुरोहितों द्वारा श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंडरग्राउंड केबलिंग को लेकर सख्त निर्देश, जून तक काम पूरा करने का लक्ष्य— आनंद बर्द्धन।

 

 

श्री 108 गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं तीर्थ पुरोहित हरीश सेमवाल तथा मंदिर समिति सचिव / तीर्थ पुरोहित सुरेश सेमवाल ने विधिवत कपाट खुलने की तिथि की विधिवत घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे प्रोजेक्ट्स पर सख्त हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, ब्रिडकुल को मजबूत करने के निर्देश

मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि इस अवसर पर मां गंगा की उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हुआ।

 

 

 

21 अप्रैल को मां गंगा की उत्सव डोली समारोह पूर्वक सेना के बेंड के साथ मुखीमठ से प्रस्थान कर भैरवनाथ जी के मंदिर भैंरो घाटी प्रवास हेतु पहुंचेगी।

22 अप्रैल को भैंरो घाटी से मां गंगा की डोली 9.30 बजे प्रात:तक गंगोत्री धाम पहुंच जायेगी ,

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन।

 

 

 

22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 35 मिनट पर श्री गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल प्रात: 7 बजकर दस मिनट तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *