बच्चों को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक शख्स ने अपनी बीवी की गला दबाकर हत्या कर दी।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में बच्चों को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक शख्स ने अपनी बीवी नर्गिस (26) की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारोपी पति नईम ने थाने पहुंचकर जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी पति को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

रतनपुरी के रहने वाले मजदूर नईम अली का निकाह तीन साल पहले शामली के न्यामतुल्लापुर गांव की रहने वाली नर्गिस पुत्री साबिर अली के साथ हुआ था। मंगलवार देर शाम नईम मजदूरी कर घर वापस लौटा तो नईम की अपनी पत्नी से बच्चों को पीटने को लेकर कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

 

दोनों में झगड़ा होने लगा। इसी बीच नईम ने नर्गिस का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद नईम ने खुद थाने पहुंचकर पत्नी की हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। उसने कहा कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्यारोपी पति नईम को हिरासत में ले लिया। घटना के समय अन्य परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। परिवार में दो बच्चे हैं

kj
tara