उत्तराखंड परिवहन निगम की बस डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 19 लोग घायल, और 3 लोगों की मौत।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल – सवाददाता

मसूरी देहरादून मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस आईटीबीपी के निकट शेरगढ़ी में डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 19 लोग घायल हो गए। और 3 लोगों की मौत हो गई। आपको बता दे कि बस मसूरी से सवारियां लेकर देहरादून की ओर जा रही थी। जिसमे बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। वही मौके पर एसडीआरएफ आइटीबीपी उत्तराखंड पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। और घायलों को खाई से बाहर निकाल कर दून अस्पताल और उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली पुलिस की कार्रवाई: 60 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

 

 

जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल है। जिनका उपचार किया जा रहा है। वही मामूली रूप से घायल लोगों को उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां पर उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी नंदन कुमार ने बताया कि घायलों को दून अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभात ध्यानी की हिरासत के विरोध में रामनगर कोतवाली का घेराव, रिहाई के बाद निकाला जुलूस।

 

 

 

वही प्रत्यक्षदर्शी अली के अनुसार वे मौके पर पहुंचे। और उन्होंने घायलों को बाहर निकाला उन्होंने बताया कि बस में बच्चों की चीख-पुकार सुनकर उनका दिल दहल गया। उन्होंने किसी तरह से बच्चों को बाहर निकाला। और मौके पर पहुंची पुलिस के साथ घायलों की मदद की।

यह भी पढ़ें 👉  फांटो जोन बना रोजगार का नया ठिकाना, 180 नेचर गाइडों को मिला बड़ा तोहफा।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *