एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन पर एक यात्री सुबह चढ़ गया, इंजन पर चढ़ते ही यात्री जिंदा जलते हुए दग गया, ट्रेन रुकने पर यात्रियों में मची भगदड़।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

झांसी से गोरखपुर जा रही मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन पर एक यात्री मंगलवार सुबह चढ़ गया। इंजन पर चढ़ते ही यात्री जिंदा जलते हुए दग गया। ट्रेन रुकने पर यात्रियों में भगदड़ मच गई।

 

 

 

झांसी से मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को गोरखपुर के लिए रवाना हुई। ट्रेन बहराइच जिले के जरवल रोड रेलवे स्टेशन से साढ़े चार किलोमीटर दूर पिलर संख्या 699/02 के पास पहुंची तभी लाल सिंगनल मिलने पर ट्रेन को सुबह 8.10 बजे रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, हल्द्वानी-कालाढूंगी-रामनगर में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी।

 

 

इसी दौरान एक यात्री ट्रेन से चालक के पीछे बने इंजन पर चढ़ गया। उसने रेलवे स्टेशन पर बने लाइन को पकड़ लिया। यात्री तार को टच करते ही जल कर दग गया। इससे अफरा तफरी मच गई। ट्रेन के यात्री नीचे उतर गए। सभी को सूचना भेजी गई। जरवल रोड प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक पवन कुमार समेत 30 जवान मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रातभर चला ARTO का एक्शन, 170 वाहनों पर कार्रवाई, 22 वाहन किए सीज।

 

 

 

पुलिस ने किसी तरह झुलसे यात्री को नीचे उतारा। इसके बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यात्री के पास झांसी का जला हुआ टिकट मिला है। शायद वह गोरखपुर जा रहा था। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। ट्रेन रुकने से अन्य ट्रेन भी प्रभावित रही।

यह भी पढ़ें 👉  48 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, भीमताल पुलिस ने रुद्रपुर से आरोपी को चोरी की रॉयल एनफील्ड संग दबोचा।

 

 

बढ़वल आरपीएफ इंचार्ज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यदि नई तकनीक न होती तो तो यात्री के लाइन से दगने पर ट्रेन में बड़ा हादसा हो सकता था साथ ही कई यात्रियों को भी नुकसान पहुंच सकता था।

kj
tara