मानव कंकाल के पास मिली चूड़ियों, चप्पल एवं अंडर गारमेंट्स को देख एक ग्रामीण ने कहा ये मेरी बीवी है।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

लखनऊ – यूपी के लखीमपुर खीरी में मानव कंकाल प्राप्त होने से हंगामा मच गया। घटना नीमगांव थाना इलाके के कोटरी गांव की है। मंगलवार की सुबह यहां कुछ ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में मानव कंकाल देखा तो उनके होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मानव कंकाल के अवशेषों को एकत्रित करके तहकीकात के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

 

 

वहीं दूसरी ओर, मानव कंकाल प्राप्त होने की खबर मिलने की खबर पूरे गांव में फैली तो कई ग्रामीण भी वहां आ पहुंचे। मानव कंकाल के पास मिली चूड़ियों, चप्पल एवं अंडर गारमेंट्स को देख एक ग्रामीण ने कहा कि ये उसकी पत्नी का कंकाल है। भोजराम ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 2 माह पहले लापता हो गई थी। ये चूड़ियां, चप्पल एवं अंडर गारमेंट्स उसकी पत्नी के ही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा हाट बाजार में कथित वसूली का बड़ा खेल! विपिन चौधरी और सूरज चौधरी पर रोजाना 10 हजार रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप, जिला पंचायत में पहुंची शिकायत।

 

 

फिलहाल पुलिस ने कंकाल के अवशेषों को DNA जांच के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने पर ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी कि यह कंकाल भोजराम की पत्नी का है या नहीं। वहीं, मिताली क्षेत्र के सीओ सुबोध जयसवाल ने कहा कि 2 दिन पहले भी गन्ने के खेत से ऐसे ही कुछ कंकाल के अवशेष प्राप्त हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

 

 

अब दोबारा कुछ अवशेष प्राप्त हुए हैं। अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया है। पता लगाया जा रहा है कि अवशेष एक ही मनुष्य के हैं या अलग-अलग मनुष्यों के हैं।