दर्दनाक सड़क हादसा : दो सगे भाइयों की मौत, हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

एटा – कोतवाली देहात क्षेत्र में हाइवे स्थित गांव छितौनी के पास रविवार तड़के 5:30 मैनपुरी के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल, बिजली, सिंचाई और जर्जर स्कूलों का मुद्दा उठा, जनसभा में रामपाल सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

 

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गांव छितौनी के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसके चलते गांव डगरू थाना कुरावली निवासी मोनू उम्र 25 वर्ष और उसका छोटा भाई गौरव की मौत हुई है। अभी परिजन नहीं आ सके हैं, लेकिन कुछ रिश्तेदार पोस्टमार्टम गृह पर आए। उनसे जानकारी करने पर मालूम हुआ कि दोनों युवक बाइक द्वारा दिल्ली से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास की आवाज बने तारा घिल्डियाल, एनडी तिवारी की स्मृति में जनहित के मुद्दों पर किया मंथन।

 

बताया गया है कि दोनों भाई करीब तीन साल बाद दिल्ली से गांव लौट रहे थे। रास्ते में ये दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।