सड़क हादसे में चंडीगढ़ के मां-बेटे समेत चार की मौत, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर की कार्रवाई।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

पंजाब के नवांशहर जिले के कस्बा जाडला के पास चंडीगढ़-जालंधर मुख्य मार्ग पर कार व मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर 38 सी निवासी रविंदर पाल सिंह अपने परिवार के साथ अमृतसर से माथा टेक कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी क्रेटा कार की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार गलत दिशा में जा रहा था और इसी के चलते टक्कर हुई। इस हादसे में कार में सवार रविंदर पाल सिंह व उनकी माता हरमहिंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा मोटर साइकिल पर सवार दोनों प्रवासी मजदूरों की भी मौत हो गई। कार सवार रविंदर पाल सिंह की पत्नी इंद्रप्रीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा गांव नाईमजारा के पास हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की हालत में बुलेट सवार का हादसा, पैराफिट तोड़कर खाई में गिरा; पुलिस ने बचाया।

 

 

जांच अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में मोटरसाइकिल सवार की गलती लग रही है। जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोटर साइकिल सवार प्रवासी मजदूर हैं और इनके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है कि वे कहां के रहने वाले हैं।

kj
tara