वन विभाग, पुलिस विभाग एवं वन विकास निगम की संयुक्त टीम द्वारा कोसी नदी तल में छापेमारी की गई।

 

आज दिनांक 10 अप्रैल 2023 को वन विभाग, पुलिस विभाग एवं वन विकास निगम की संयुक्त टीम द्वारा कोसी नदी तल में छापेमारी की गई। कोसी नदी में अवैध उपखनिज चुगान हेतु चोरी-छिपे बैक – कराह के प्रयोग की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। उक्त प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। संयुक्त टीम के नदी में प्रवेश होते ही 04 बैक – कराह जो वाहनों में उपखनिज लोडिंग कर रहे थे जिनको पकड़ने का भरसक प्रयास किया गया किन्तु वह जंगल में चोर रास्ते से भाग गये।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

 

 

प्रभागीय प्रबन्धक, खनन प्रभाग, रामनगर द्वारा बताया गया है कि खनन कार्य श्रमिकों के द्वारा ही किया जायेगा एवं इस तरह की छापेमारी समय-समय पर की जायेगी तथा बैक – कराह का प्रयोग नहीं करने दिया जायेगा। शेर सिंह, प्रभागीय प्रबन्धक, खनन प्रभाग, उ० वन विकास निगम, रामनगर पूरन सिंह खनायत, वन क्षेत्राधिकारी, त० प० वन प्रभाग, रामनगर ।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

 

एन० एस० नेगी, उपनिरीक्षक, पीरूमद्वारा चौकी, रामनगर हीरा सिंह अधिकारी, अनुभाग अधिकारी / गश्ती दल प्रभारी, खनन प्रभाग रामनगर त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, अनुभाग अधिकारी, खनन प्रभाग, उ० वन विकास निगम, रामनगर गोपाल सिंह नेगी, अनुभाग अधिकारी, खनन प्रभाग, उ० वन विकास निगम, रामनगर आदि वन विभाग एवं पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी संयुक्त टीम सम्मिलित थे।

kj
tara