देहरादून की नेहरू कॉलोनी में हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया  खुलासा, पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया।

अमित नोटियाल – सवांददाता

देहरादून की नेहरू कॉलोनी में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 11 अप्रैल को नेहरू कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी, जिसमें 5 अभियुक्तों ने स्कूल संचालक के घर पर घुस कर हथियारों के बलबूते लाखों के जेवरात उड़ा लिए थे। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ थ।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, मौके पर निपटाए भूमि विवाद और जनसमस्याएं, प्लॉट विवाद में क्रेता को लौटाए 5 लाख, तुमड़िया डैम की सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश।

 

 

 

देहरादून पुलिस ने सभी अपराधियों को शत प्रतिशत चोरी किए गए सामान के साथ मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 8 टीमों का गठन किया। वहीं 450 से अधिक CCTV फुटेज की मदद से बदमाशों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल लगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, 390 कनस्तरों से भरा कैंटर पकड़ा, करीब 9 लाख का माल बरामद।

 

 

बदमाशों से चाकू, तमंचा और लूट में इस्तेमाल की गई दो गाड़ियां भी बरामद की गई हैं।