बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्य जयंती को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने वनग्राम आमडंडा खत्ता के लोगों व बच्चों के साथ संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाया।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर- संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्य जयंती को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने वनग्राम आमडंडा खत्ता के लोगों व बच्चों के साथ संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ दिवस के रूप में मनाया। इको विकास समिति आमडंडा के अध्यक्ष ,उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य चिंताराम की अध्यक्षता छात्र रोहन के संचालन में हुई बैठक में सभी लोगों ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन के बाद संविधान की उद्देशिका तथा बाबा साहेब की प्रतिज्ञा को सामूहिक रूप लोगों ने एकसाथ पढा।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

 

 

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने बाबा साहब अंबेडकर जी के जीवन एवं उनकी अगुवाई में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए किए गए उनके कार्यों एवं संविधान के बारे में विस्तार से बताया। राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने कहा कि वर्तमान दौर में जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संविधान की मूल भावना के खिलाफ काम किया जा रहा है तथा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है उससे देश के लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

 

 

उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान से ही देश एकजुट रह सकता है ।इस अवसर पर मनमोहन अग्रवाल, गोपाल असनोडा, रोहन थपलिया, राहुल, रेनू, गीता, गंगा, दीपक कुमार, भावना, पीतांबर, केशव, चिंताराम, प्रभात ध्यानी सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।