किसानों की झोपड़ी में लगी आग, 20 मवेशी जलकर मरे।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अछल्दा ब्लॉक में शुक्रवार दोपहर एक बजे संदिग्ध हालात में किसानों की दो झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया। तब तक 20 मवेशी जलकर मर गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 

पीड़ितों ने छह लाख का नुकसान होने की बात तहसील अधिकारियों को बताई है। पुर्वा पटटी निवासी गिरजेश कुमार व संजेश कुमार किसान है। गिरजेश ने बताया कि दोपहर एक बजे के करीब वह गांव के बाहर था। इसी बीच जानकारी मिली कि उसकी मवेशियों वाली झोपड़ी में आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

जब तक वह मौके पर पहुंचता आग पास में बनी संजेश की झोपड़ी तक पहुंच गई और दोनों झोपड़ियों से लपटें उठने लगी। झोपड़ी में ही मवेशी, भूसा व खेती किसानी का सामान रखा था। आग लगने की जानकारी पर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर करीब तीन बजे आग पर काबू पाया।इसी बीच फायर ब्रिगेड भी पहुंची, लेकिन आग बुझ चुकी थी। गिरजेश ने बताया कि अग्निकांड से उसकी एक भैंस, एक गाय, छह बकरी, तीन बकरा जलकर मर गए। वहीं संजेश कुमार ने बताया कि उसकी झोपड़ी में बंधी दो भैंस व सात बकरी जलकर मार गई।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

 

 

 

आग लगने की जानकारी किसानों ने तहसीलदार जीतेश वर्मा को दी। मौके पर लेखपाल लेखपाल प्रमोद पाल पहुंचे। लेखपाल ने बताया कि किसानों ने करीब छह लाख का नुकसान होने की जानकारी दी। रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है। जल्द ही पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

kj
tara