त्यूनी बाजार में रायगी रोड पर एक लकड़ी के मकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी,मौके पर फायर कर्मियों द्वारा आग फैलने से पहले ही बुझा दिया।

अमित नौटियाल  – संवाददाता

 

त्यूनी बाजार में रायगी रोड पर एक लकड़ी के मकान में भारी धुवां निकलने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल फायर सर्विस को अवगत कराते हुए पुलिस व फायर सर्विस को अवगत कराते हुए पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। आग रायगी रोड पर एक गली में सुरवीर सिंह पुत्र अमर सिंह के मकान में किराए पर निवासरत बलराज ठाकुर जय सिंह ठाकुर के कमरे में शार्ट सर्किट के कारण लगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  “युवाओं के दम पर बनेगा विकसित भारत-2047, CM धामी ने बताया सफलता का मंत्र”

 

 

मौके पर फायर कर्मियों द्वारा आग फैलने से पहले ही बुझा दिया गया। आग में घर का कुछ सामान जलकर कर खाक हो गया परंतु कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।