सलीम अहमद साहिल – संवाददाता
कोरोनाकाल में जिन लोगों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कोरोना वारियर्स को आज कांग्रेस कार्यालय रामनगर में प्रयास सेवा संस्था द्वारा उनमें से प्रतीक स्वरूप एंबुलेंस चालक एवं सभासद दीपक कुमार, डॉ निकुंज अग्रवाल, राजकीय अस्पताल के लेब टेक्नीशियन चंद्र प्रकाश रावत, रोडवेज कर्मचारी मोहम्मद यामीन, सफाई कर्मचारी रजनी कांत शुक्ला को सम्मानित किया गया। कोरोना वारियर्स को सम्मानित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रयास सेवा संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने कहा कि लॉकडाउन प्रथम एवं द्वितीय में समाज के बहुत सारे लोगों ने अगुवाई करते हुए अपनी जान को जोखिम में डालते हुए लोगों की मदद करने का काम किया था। प्रयास सेवा संस्था द्वारा आज प्रतिक स्वरूप कुछ लोगों को आज सम्मानित किया गया है और आगे भी कोरोना वारियर्स को सम्मानित करने का कार्य जारी रहेगा। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री किशोरीलाल कांग्रेस प्रदेश सचिव डॉ निशांत पपने, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुo विभाग गिरधारी लाल, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हरिप्रिया सती, सभासद विमला आर्य, वीना रावत, सभासद मोहम्मद मुजाहिद, ताईफ खान, लीलाधर जोशी, भोपाल अधिकारी, उमा कांत ध्यानी, दीपक जोशी, राजीव अग्रवाल, हरदीप सिंह दिप्पा, प्रदेश महासचिव अनुo विभाग शंकर लाल, महेंद्र आर्य, प्रेम सिंह, कमल सिंह, हरपाल सिंह, बीरबल सिंह, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र चंदोला, फरीद अख्तर, धर्मेंद्र सैनी, ओम प्रकाश आर्य वंशी, प्रेम जैन, मोहम्मद हाशिम, धारा बल्लभ पांडे, देवेंद्र चिलवाल, पंकज पांडे, किशोर पाठक, दीप पांडे, महेश पांडे, जावेद खान, दीपू सिंह पंकज बिष्ट, शेर उद्दीन, नजाकत अली, अजय मेहता, मुकेश मेहरा, ग्राम प्रधान, इमरान खान, राजेंद्र बिष्ट, नवीन सुनेजा, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, मोइन खान, सुमित तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, चांद खान, कुबेर कडाकोटि, कमल नेगी, आफाक हुसैन, सौराव सैफी, आनन्द कपकोटि, सचिन कुमार, विरेन्द्र कुमार आदि मौजुद रहे।

















