टिहरी में खाई में गिरी कार, चालक सहित दो युवक हुए घायल पुलिस घटना की जांच में जुट गई।

अमित नौटियाल – सवाददाता

टिहरी

जनपद टिहरी में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी है। घटना में कार सवार चालक सहित दो युवक घायल हुए हैं। जिनमें से एक युवक को नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरे युवक को हालत गंभीर होने पर सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में महिला किसानों का सम्मान, मंजू तिवारी, दीपा और किरन को मिला प्रमाण पत्र।

 

जनपद टिहरी पुलिस के मुताबिक कंट्रोल रूम को आज सुबह भारी बारिश के बीच सूचना मिली कि थतुड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हुई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में उतर कर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा, संस्कार और सम्मान का संगम बना इलाही बख्श स्कूल का समारोह।

 

 

108 आपातकालीन एंबुलेंस की सहायता से घायलों को नजदीकी सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए टिहरी निवासी जगबीर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे घायल युवक बबलू को सीएससी में ही उपचार देने के लिए भर्ती किया गया।